28 C
Lucknow
Tuesday, January 21, 2025

BJP में हो सकती है इंट्री ‘रघुराज’ को भी भाने लगा ‘भगवा’,



लखनऊ। यूपी राजनीति में अपनी अलग छवि वाले रखने वाले कुंडा से दबंग विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का लगाव आजकल बीजेपी की तरफ बढ़ता ही जा रहा है जिस वजह से कायसों का दौर और तेज़ हो गया है कि राजा भैया बीजेपी में शामिल हो सकते है| आज एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा का कारण गया गया जब राजा भैया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके कार्यालय में भेंट की| माना जा रहा है कि राजा भैया भी जल्दी ही भाजपा का दामन थाम लेंगे|

प्रदेश में चुनाव के पहले कई पार्टियों के बड़े नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़ी थी| इनमें यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी तथा ब्रजेश पाठक मुख्य है| चुनाव के ठीक पहले यह लोग अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे| अब इसी क्रम में कुंडा से बाहुबली विधायक राजा भैया का नाम शामिल हो सकता है|

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आज दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके ऑफिस लाल बहादुर शास्त्री भवन(एनेक्सी) पहुंचे थे| इनके बीच इस मुलाकात का असल मतलब क्या है, यह पता नहीं लग सका है| सूत्रों से खबर है कि राजा भैया सीएम योगी से भाजपा में शामिल होने की बात करने गए थे|

यूपी में चार मुख्यमंत्रियों के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं| इसके संकेत मिल रहे हैं| प्रतापगढ़ के कुंडा से निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह के पिता लंबे समय से विश्व हिंदू परिषद के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के साथ सक्रिय रहे हैं|

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें