28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी मामले में BJP विधायक टी राजा गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए भाजपा विधायक टी राजा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हैदराबाद में देर रात कई जगह विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद टी राजा के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था।

डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को लेकर उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर टिप्पणी की थी। उनका यह पोस्ट वायरल हो गया और देखते ही देखते देर रात में दबीरपुरा, भवानी नगर, मिचौक, रेनबाजार में लोग पुलिस स्टेशनों में पहुंच गए ओर प्रदर्शन करने लगे।

इससे पहले टी राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को भी कथित तौर पर धमकी दी थी। उन्होंने उनके शो को भी रद्द करने की मांग की थी। शुक्रवार को जब टी राजा मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें