28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

भाजपा ने 17 उम्मीदवारोें की जारी की एक और सूची, स्वाति सिंह का कटा टिकट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एक और नई सूची जारी कर दी है। इसमें 17 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा ने मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सरोजनी नगर सीट से ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

लखनऊ पश्चिम से भाजपा ने अंजनी श्रीवास्तव पर भरोसा जताया है। वहीं मंत्री बृजेश पाठक की सीट बदल कर लखनऊ कैंट से उतारा दिया है। मलिहाबाद से सीटिंग विधायक जया देवी को टिकट दिया गया है। जया देवी केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी हैं। लखनऊ उत्तर से नीरज बोरा और लखनऊ मध्य से रजनीश गुप्ता को टिकट दिया गया है। लखनऊ पूर्व से आशुतोष टंडन को उतारा गया है।

विधायक अविनाश का टिकट काटकर पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता योगेश शुक्ला को बक्शी का तालाब से प्रत्याशी बनाया है। मोहनलालगंज से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के रिश्तेदार अमरेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें