नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े कुछ लोगों ने मिलकर नेता बनाने का कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स नौ महीने का है।
इस कोर्स की फीस ढाई लाख रुपये रखी गई है। इस संस्था को मुंबई से करीब 55 किलोमीटर दूर उत्तन में समंदर के किनारे शुरू किया गया है।
इस स्कूल को संघ विचारधारा का प्रचार करने वाली संस्था रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी ने शुरू किया है। इसका नाम है इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ डेमोक्रेटिक लीडरशिप।
संस्था का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस इंस्टिट्यूट में ‘नेतागीरी’ की पढ़ाई कराई जाएगी।