28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का द्वितीय तिमाही में लाभ वार्षिक आधार पर 55% से बढ़कर ₹ 250 करोड़ हो गया

सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया का द्वितीय तिमाही में लाभ वार्षिक आधार पर 55% से बढ़कर ₹ 250 करोड़ हो गया

निरंतर बेहतर प्रदर्शन के साथ, बैंक ने वार्षिक आधार पर ₹ 161 करोड़ की तुलना में ₹ 250 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है तथा जून, 2021 को समाप्त तिमाही के ₹ 206 करोड़ की तुलना में का शुद्ध लाभ दर्ज किया है । परिचालन लाभ वार्षिक आधार पर ₹ 1386 करोड़ से और तिमाही आधार पर ₹ 1085 करोड़ से बढ़कर ₹ 1401 करोड़ हो गया। कुल मूल जमाओं में कासा की हिस्सेदारी वार्षिक आधार पर 47.72 प्रतिशत से बढ़कर 49.79 प्रतिशत हो गई है, जिसमें 207 आधार अंकों का सुधार दर्ज किया गया है और तिमाही आधार पर 49.20 प्रतिशत से बढ़कर 49.79 प्रतिशत हो गयी है, जिसमें 59 आधार अंकों का सुधार दर्ज किया गया है।
बेसल III के तहत सीआरएआर में वार्षिक आधार पर 12.34% से 15.38 % तक सुधार हुआ है, जिसमें 304 आधार अंकों का सुधार दर्ज किया गया है और तिमाही आधार पर 14.88% से 15.38 % के साथ 50 आधार अंकों का सुधार दर्ज किया गया है। परिचालन लाभ में वार्षिक आधार पर ₹ 1386 करोड़ से ₹ 1401 करोड़ का मामूली सुधार हुआ है और तिमाही आधार पर ₹ 1085 करोड़ से का सुधार हुआ है।
सकल एनपीए वार्षिक आधार पर 17.36% से घटकर 15.52% हो गया, जिसमें 184 आधार अंकों का सुधार दर्ज किया गया और तिमाही आधार पर 15.92% से 15.52 % होने के साथ 40 बीपीएस का सुधार दर्ज किया गया। शुद्ध एनपीए वार्षिक आधार पर 5.60% से घटकर 4.51 % हो गया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें