28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

नगर पालिका सीतापुर की प्रशासक बनी सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह

सीतापुर-अनूप पाण्डेय,कृष्ण मोहन मिश्र “/NOI-उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर के नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के सभी वित्तीय प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए जाने के बाद पूरा कार्य भार सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह को दे दिया गया है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमृता सिंह सीतापुर नगर पालिका पहुंची और उन्होंने आज वहां के प्रशासक के पद पर ज्वाइन किया। बता दें कि बीते दिनों शासन द्वारा पालिकाध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए थे।

जिसके बाद डीएम ने वहां की प्रशासक के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट को तैनाती दी है। जिसके क्रम में आज उन्होंने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार सभी कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर ईओ वैभव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें