28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा से कांपी राजधानी, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज

लखनऊ। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के लगभग 10 जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार होने से अगले दो-तीन ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना जताई है। प्रदेश का कल सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान रहा। इसके अलावा मेरठ में 2.8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर, बरेली, नजीबाबाद और फरसतगंज में 04 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ में 4.3 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस पारा नीचे चला गया। बता दें कि राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें