28 C
Lucknow
Wednesday, January 15, 2025

Corona Update: देश में कोविड-19 के नए केस घटे लेकिन मृत्यु दर बढ़ी

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलें तेजी से घट रहे है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,67,059 नए मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान 2,54,076 लोगोें को डिस्चार्ज किया गया है और 1,192 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 11.69 प्रतिशत है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 15.25 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ो के मुताबिक, देश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या 4,14,69,499 पहंुच गई है। कुल संक्रमित मामलों में से अब तक 3,92,30,198 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब लगातार घट रही है। भारत में एक्टिव मामालों की संख्या 17,43,059 हो गई हैं। वहीं रिकवरी दर अब 94.60 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक कुल 4,96,242 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।

देश भर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण किया जा रहा है। भारत में 15-18 आयुवर्ग के 4,66,52,398 बच्चों को अब तक पहली डोज दी गई है। देश में प्रीकॉशन की कुल 1,25,02,03 डोज लगाई गईं। इनमें से हेल्थकेयर वर्कर्स को 33,89,571, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 39,60,119 और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 51,52,313 प्रीकॉशन डोज लगाई गईं। भारत में अब तक कोविड वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,66,68,48,204 पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के लिए 14,28,672 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 73,06,97,193 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। बता दें कि देश में सोमवार को कोरोना वायरस के 2,09,918 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 2,62,628 लोगों की रिकवरी हुईं थी और 959 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई थी।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें