28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

कानपुर में जीका वायरस के मामले पहुंचे 100 से ऊपर, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें कर रही घर-घर सर्वे

कानपुर। कोरोना संक्रमण के बाद कानपुर में जीका वायरस के मामले सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। यहां रोज कई मामले सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग वायरस की रोकथाम के लिए जुटा हुआ है।

जीका वायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम टीमें घर -घर सर्वे कर रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि 2-3 दिन से ज्यादा पानी इकट्ठा न होने दें। हमारी एक टीम लगभग 50 घरों को कवर कर रही है।

कानपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅक्टर नेपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को जीका वायरस के तीन नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद कानपुर में जीका वायरस के अब तक कुल 108 पॉजिटिव मामले आए है। जिसमें 17 मामले नेगेटिव हो गए हैं। अब सक्रिय मामलों में संख्या 91 हो गई है।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें