28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

दिल्ली में बढ़ते यमुना जलस्तर से आईटीओ ऑफिस के बाहर लगे खम्बे में आया करंट, दो लोगो को लगा ख़तरनाक झटका

एजेंसी | दिल्ली में बढ़ते यमुना नदी के जलस्तर के कारण कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसी कड़ी में बाढ़ का पानी आईटीओ के कई सरकारी दफ्तरों तक में घुस गया है। इस बीच आज शाम सीएम अरविंद केजरीवाल आईटीओ का दौरा करने वाले हैं। इस बीच अब खबर आ रही है कि आईटीओ में हर जगह पानी भरे होने के कारण बिजली के पोल में करंट आ रहा है। इस करंट की चपेट में आने से दो लोग पानी में गिर गए। गुरुवार के दिन अनुमान जताया गया था कि शुक्रवार को बाढ़ के स्तर में कमी आएगी। ऐसे में शुक्रवार के दिन से यमुना के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है।

गुरुवार के दिन यमुना का जलस्तर 208.66 बना हुआ था। हालांकि शुक्रवार को यमुना का जलस्तर घटकर 208.46 पहुंच गया है। दिल्ली में किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 16 टीमों की तैनाती की गई है। बता दें कि बाढ़ से पूर्व दिल्ली के निचले इलाकों में रह रहे लोगों को निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ की 16 टीमों में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में तीन-तीन टीम, दक्षिण-पूर्वी में पांच-पांच, मध्य क्षेत्र में चार जबकि शाहदरा इलाके में एनडीआरएफ की एक टीम की तैनाती की गई है।

गुरुवार की रात तक यमुना का पानी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के भीतर तक घुस गया। इस कारण वहां मोटरों को बंद करना पड़ा था। तीन जल शोधन संयंत्रों के बंद होने के कारण पानी की आपूर्ति में 25 फीसदी कटौती करने का फैसला किया गया है। बता दें कि दिल्ली में अब भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के 3 मीटर ऊपर है। गुरुवार की शाम दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया। वहीं आईटीओ स्थित कई दफ्तरों में बाढ़ का पानी घुस गया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें