28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

IPL 2022: रवींद्र जडेजा को बनाया गया चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान, जानें वजह

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के शुरू होने से दो दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। जिसके बाद अगले कप्तान के तौर पर रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई है।

एम एस धौनी ने सीएसके टीम की भविष्य को देखते हुए ये फैसला किया और इस तरह से उनकी कप्तानी के एक युग का अंत हो गया। धौनी ने 40 साल की उम्र में इस टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। रविंद्र जडेजा आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, जबकि महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सीएसके ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एम एस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान टीम के अनुभवी एवं सबसे पुराने खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया है। जडेजा जो 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं, सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधत्वि करते रहेंगे।

2008 से एमएस धोनी आईपीएल के कप्तान रहे हैं। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। धोनी ने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी को चार बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीम है।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें