28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

लखीमपुर घटनाः अखिलेश, रामगोपाल व शिवपाल यादव लखनऊ पुलिस हिरात में

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आठ लोगों की मौत के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। सूबे में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे है। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखीमपुर जाने से रोका गया तो वह अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया। सपा के सैकड़ों समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। इस बीच गौतमपल्ली थाने के पास कुछ अराजक तत्वों ने एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया।

अखिलेश यादव को पुलिस ईको गार्डन ले गई है। वहीं राम गोपाल यादव को भी हिरासत में लिया गया है। अखिलेश यादव को पुलिस ने अपनी गाड़ी में बिठा लिया। अखिलेश के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। लखीमपुर जा रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को पुलिस ने लखनऊ में हिरासत में लिया। शिवपाल यादव को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा जानकीपुरम के पास प्रशासन ने रोक लिया। शिवपाल यादव व कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। लखीमपुर कांड के विरोध में बाराबंकी के छाया चौराहे पर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि इतना जुल्म अंग्रेजों ने भी नहीं किया जितना बीजेपी की सरकार किसानों पर कर रही है। गृह राज्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और उपमुख्यमंत्री जिनका कार्यक्रम था उन्हें भी इस्तीफा देना चाहिए। जिन किसानों की जान गई है उन्हें 2 करोड़ रुपये की मदद हो, परिवार की सरकारी नौकरी मिले।

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें