28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

लखनऊः हंसखेड़ा में श्मशान घाट बनाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पारा क्षेत्र के हंसखेड़ा के गणपति विहार में श्मशान घाट बनाए जाने के विरोध में बुधवार को वहां के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने श्मशान घाट के लिए नींव खोद रहे मजदूरों वहां से भगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कालोनी के बीच में श्मशान घाट बनाने का कोई औचित्य नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने कहा कि पार्षद, नगर निगम के कुछ लोगों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसके चलते इसे बनवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गनपति विहार कॉलोनी के बीच में काफी जमीन खाली है। अब इसी जमीन पर कुछ लोग बाउंड्री वाल कराकर इसे श्मशान घाट बनवाने में लगे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद नगर निगम के साथ मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं। हालांकि इसके चारों तरफ आबादी रहती है। लोगों के घर बने हुए हैं। ऐसे में यहां शव का दाह संस्कार होने पर बहुत दिक्कतें होंगी। लोग अपने घरों में रह नहीं पाएंगे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह श्मशान घाट नहीं बनने देंगे। लोगों ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी यहां करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। लेकिन नगर निगम व प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासियों ने कहा कि अगर काम नहीं बंद किया गया तो वह लोग नगर निगम मुख्यालय का घेराव करेंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें