28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

शाहजहांपुर में सपा के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, एक व्यक्ति घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

सपा के बूथ अध्यक्ष सुधीर कुमार की हत्या के बाद गांव में स्थिति तनावपूर्ण को गई है। जिसके बाद गांव में फोर्स को तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के विक्रमपुर चकोरा गांव निवासी सुधीर कुमार सपा के बूथ अध्यक्ष थे। सोमवार को विधानसभा चुनाव के दौरान उनका गांव के ही सर्वेश, शंतू सहित कई लोगों से वोट डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। उस दौरान ग्रामीणों ने जैसे तैसे विवाद को शांत कराया था। उसके बाद सुनील कुमार मंगलवार सुबह शौच को जा रहे थे। उसी समय दूसरे पक्ष से फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसमें सपा बूध अध्यक्ष सुनील कुमार की गोली लगने से मौत हो गई जबकि गांव के ही एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

फायरिंग की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें