28 C
Lucknow
Sunday, February 9, 2025

गोरखपुर में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने किये कई चुनावी वादे

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और चुनावी वादों की झड़ी लगा दी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस दौरान अपनी दादी इंदिरा गांधी के बलिदान को भी याद किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो ग्रामीण क्षेत्र के 20 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मत्‍स्‍य पालन को कृषि में शाम‍िल किया जाएगा। गेहूं धान की एमएसपी 2500 और गन्‍ने की 4000 रुपये की जाएगी। छुट्टा पशुओं की समस्‍या का स्‍थायी समाधान निकाला जाएगा। जिससे उनकी जान भी बच जाए और किसानों का नुकसान भी न हो।

प्रियंका गांधी लगातार अपने वादों में महिलाओं को शामिल कर रही है। उन्होंने आज कहा कि रोडवेज बस में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक साल में रसोई गैस का तीन सिलेंडर फ्री में मिलेगा। साथ ही कहा कि आशा बहुओं का मानदेय बढाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा। उन्होंने संविदा कर्मियों को नियमित करने के साथ ही गोराखपुर में मत्‍स्‍येंद्र नाथ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना करने का भी वादा किया।

उन्होंने सूबे में बढ़ते अपराध को लेकर गगहा की उस बेटी का भी जिक्र किया, जिसने अपने पिता को बदमाशों से बचाने में अपनी जान गंवा दी। विश्‍वविद्यालय परिसर में छात्रा की मौत और मनीष गुप्‍ता हत्‍याकांड में अब तक परिवार को इंसाफ न मिलने की बात कहते हुए प्रियंका ने सीएम योगी को घेरा उन्होंने कहा कि जब मुख्‍यमंत्री के शहर में यह स्थिति है तो प्रदेश में क्‍या हालात होंगे, आप अंदाजा लगा सकते हैं।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें