28 C
Lucknow
Sunday, March 23, 2025

यूपी में गरज और बारिश के साथ पड़े ओले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश और ओले भी पड़े है। लेकिन इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। लेकिन कई क्षेत्रों में बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है।

लखनऊ, हरदोई सहित कई जगहों पर शुक्रवार सुबह बारिश के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। साथ ही कहा है कि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि 6 फरवरी तक सर्द हवाओं के साथ पश्चिमी और पूरब के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में 151 दर्ज किया गया है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें