28 C
Lucknow
Friday, February 14, 2025

हिजाब को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा, बिकनी, घूंघट, जींस या हिजाब पहनना महिलाओं का अधिकार

नई दिल्ली। कर्नाटक में हिजाब लेकर मचे विवाद के बीच कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होने कहा कि महिलाओं को अपनी पंसद के कपड़े पहनने का पूरा हक है, चाहे वो बिकिनी हो, घूंघट हो या फिर जींस हो। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करें।

प्रियंका गांधी ने ट्विटर में लिखा कि चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस हो या हिजाब। यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती है। यह अधिकार महिलाओं को भारतीय संविधान ने दिया है। महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करो। अंत में लिखा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं।

वहीं पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने भी हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हिजाब पहने हुई लड़कियों को स्कूलों में एंट्री देने से रोकना भयावह है। कम या ज्यादा कपड़े पहनने के लिए महिलाओं का वस्तुकरण किया जाता है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए।

बता दें कि कर्नाटक के उडुपी के एक सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कक्षा में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज परिसर से बाहर चले जाने को कहा गया। इसके बाद इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। हालात यह हो गए हैं कि हिजाब का मुद्दा अब राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी फैल गया है।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें