28 C
Lucknow
Tuesday, March 21, 2023

पाक में विनाशकारी बाढ़ के बाद मच्छरों का प्रकोप, भारत से खरीदेगा 62 लाख मच्छरदानी

नई दिल्ली। पाकिस्तान में पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद जनता को बीमारियों से बचाने के लिए पाकिस्तान ने भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने की अनुमाति मांगी थी।

सरकार ने मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी। द न्यूज इंटरनेशनल ने पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा कि देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। यहां हजारों बच्चे मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से संक्रमित हैं। आपको बता दें कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस साल 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया के उभरने के कारण देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति लेनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल फंड विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराएगा।

पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि ये नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे।

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave a Reply