28 C
Lucknow
Monday, January 20, 2025

योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, देखें

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 की टीम में मंत्रियों के कामों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे अधिक 34 विभाग अपने पास रखे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। पीएमओ में तैनात रहे एके शर्मा को ऊर्जा व नगर विकास की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग देकर और कांग्रेस छोड़कर आए जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी जैसा अहम विभाग दिया गया है।

सुरेश कुमार खन्ना को वित्त, संसदीय कार्य, सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिक), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास, बाढ़ नियंत्रण, बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, लक्ष्मी नारायण चैधरी को गन्ना विकास, चीनी मिलें, जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति, धर्मपाल सिंह को पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, नागरिक सुरक्षा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआइ, निवेश प्रोत्साहन, भूपेन्द्र सिंह चैधरी को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
अनिल राजभर को श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय, राकेश सचान को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, संजय निषाद को मत्स्य विभाग मिला है।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार में नितिन अग्रवाल को आबकारी एवं मद्य निषेध, कपिल देव अग्रवाल को व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास, रवींद्र जायसवाल को स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन, संदीप सिंह को बेसिक शिक्षा, गुलाब देवी को माध्यमिक शिक्षा, गिरीश चंद्र यादव को खेल एवं युवा कल्याण, धर्मवीर प्रजापति को कारागार एवं होमगार्ड्स, असीम अरुण को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर को सहकारिता, दयाशंकर सिंह को परिवहन, नरेंद्र कश्यप को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण, दिनेश प्रताप सिंह को उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात जैसे विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण कुमार सक्सेना वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, दयाशंकर मिश्र दयालु को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (राज्यमंत्री)।

वहीं राज्यमंत्रियों में मयंकेश्वर शरण सिंह को संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य , परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण, दिनेश खटीक को जलशक्ति, संजीव गोंड को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, बलदेव सिंह औलख को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, अजीत पाल को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी।

जसवंत सैनी को संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास, रामकेश निषाद को जलशक्ति, मनोहर लाल मन्नू कोरी को श्रम एवं सेवायोजन, संजय गंगवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, बृजेश सिंह को लोक निर्माण, केपी मलिक को वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, सुरेश राही को कारागार, सोमेन्द्र तोमर को ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, अनूप प्रधान वाल्मीकि को राजस्व, प्रतिभा शुक्ला को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार का विभाग सौंपा गया है।

राकेश राठौर गुरु को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, रजनी तिवारी को उच्च शिक्षा, सतीश शर्मा को मुख्यमंत्री के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, दानिश आजाद अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज और विजय लक्ष्मी गौतम को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सौपा गया है।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें