28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने सैम बाॅम्बे को गिरफ्तार कर हिरासत में ले किया। वहीं पूनम पांडे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने कहा कि ‘सैम बॉम्बे पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। गौरतलब है कि पूनम पांडे और सैम बाॅम्बे ने 10 सितंबर 2020 को शादी की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर फैन्स को इस शादी की जानकारी दी थी। शादी से पहले सैम और पूनम काफी समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे।

जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद हनीमून के दौरान गोवा में सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे से मारपीट की थीं जिसके बाद पुलिस में पूनम पांडे ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया था और सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में ये जमानत पर रिहा हो गए थे।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें