28 C
Lucknow
Friday, January 24, 2025

प्रसिद्ध गायक व संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन, मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक व संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन आज सुबह निधन हो गया। उन्होने मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 69 साल के थे। बप्पी लाहिरी के निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड को शानदार म्यूजिक देने वाले बप्पी के निधन ने उनके फैंस और स्टार्स के बुरी तरह से तोड़कर रख दिया है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले बप्पी लहरी ने म्यूजिक के गाने आज भी हर किसी के जुबान पर है। अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। लेकिन देर रात उनकी तबियत ज्यादा फिर से बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने बप्पी लहरी को याद करते हुए उनके निधन पर शोक जताया है। साथ ही हंसल मेहता, रवीना टंडन और सुभाष गई समेत तमाम लोगों ने उनकी आत्मा की शांति की कामना की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा कि बप्पी लाहिरी के गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।

अजय देवगन ने ट्वीट किया कि बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत ही प्यारे थे। उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते-चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को अपने कंटेंपरेरी स्टाइल से रूबरू करवाया था। शांति दादा, आप हमेशा याद किए जाएंगे।

अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा कि आज हमने म्यूजिक इंडस्ट्री का एक और अनमोल रत्न खो दिया है। बप्पी दा मुझे मिलाकर….आपकी आवाज लाखों लोगों के लिए डांस करने की वजह थी। अपने संगीत के जरिए आप जो खुशियां बांटते थे…उन सभी खुशियों के लिए आपका शुक्रिया। परिवार को मेरी ओर से संवेदनाए, ओम शांति…।

बता दें कि बप्पी लहरी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। बप्पी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी बेटा बप्पा लहरी, बेटी रीमा लहरी, एक पोते स्वास्तिक बंसल और बहू तनीषा वर्मा हैं। बप्पी लहरी का बेटा बप्पा लहरी भी पिता की तरह ही म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह एक इंडियन फिल्म म्यूजिक डायरेक्टर हैं जोकि मुख्य तौर से हिंदी सिनेमा में सक्रिय हैं।

बप्पी लहिरी ने महज 19 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुंबई आने के बाद उन्हें पहला ब्रेक बंगाली फिल्म दादू 1972 में मिल गया था। इसके बाद उन्होंने 1973 में फिल्म शिकारी के लिए म्यूजिक कंपोज किया था। यही नहीं 1980 और 90 के दशक में उन्होंने कई जबरदस्त साउंड ट्रैक्स बनाए, इसमें वारदात, डिस्को डांसर, नमक हलाल, डांस डांस, कमांडो, गैंग लीडर, शराबी जैसी फिल्में शामिल रहीं। वहीं साल 2020 में फिल्म बागी 3 में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना बंकस था।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें