28 C
Lucknow
Thursday, June 1, 2023

मुलायम सिंह के साढ़ू व कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या भाजपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव के बाद सपा को दूसरा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू औरैया के बिधूना से पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए है। वहीं यूपी कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डा. प्रियंका मौर्या ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इसके अलावा अयोध्या की लोक गायिका वंदना मिश्रा तथा कानपुर की गोविन्द नगर सीट से बसपा के प्रत्याशी रहे सुनील शुक्ला ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के प्रमुख पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपेई ने इन सभी को पार्टी सदस्यता दिलाई।

प्रमोद कुमार गुप्ता ने अखिलेश पर बेहद गंभीर आरोप लगाते कहा कि अखिलेश यादव ने तो नेताजी को बंधक बना रखा है। सपा में तो गुंडों का ही बोलबाला है। उन्होंने दावा है कि सपा के 20 विधायक उनके साथ आने के लिए तैयार हैं, यदि भाजपा अनुमति दे तो विधायक रघुराज शाक्य, शिवकुमार बेरिया से लेकर कई विधायक अगले दो घंटे में भाजपा में होंगे।

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने कहा कि मुझे कहा गया कि सरोजिनी नगर क्षेत्र में काम कीजिए, जबकि कांग्रेस नेता टिकट पहले ही किसी और को बेच चुके थे। मुझे लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान से जोड़ा। यह प्रियंका गांधी का खोखला नारा है, क्योंकि मेरी तो आवाज तक सुनी, जबकि मैं लड़ती रही। ऐसी विचारधारा के साथ मैं काम नहीं कर सकती। इसलिए भाजपा में आई हूं। भाजपा में मैंने टिकट की कोई शर्त नहीं रखी। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने वोटर को आकर्षित करने के लिए उनके चेहरे का इस्तेमाल पोस्टर पर किया। वह पोस्टर से हटाना होगा।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

Leave a Reply