28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश शाखा सीतापुर का विभिन्न पदों पर चुनाव हुआ सम्पन्न,पढ़े किसने मारी बाजी

सीतापुर-अनूप पाण्डेय/NOI- प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश शाखा सीतापुर का निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत दिशा निर्देशनुशार विभिन्न पदवार चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे कुल 173 मत पड़े।
विभिन्न पदों हेतु निम्मलिखित पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए।
1- अध्यक्ष पद हेतु कुल173 मत पड़े जिसमे डॉक्टर सुरेंद्र शाही(अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी)को 95मत एव डॉक्टर कमलेश चंद्रा(ए सी एमओ) को 78मत मिले। डॉक्टर सुरेंद्र शाही को 17मतों से विजयी घोषित किया गए।
उपाध्यक्ष के तीन पदों पर डॉक्टर आनंद मित्रा। अधीक्षक सीएचसी लहरपुर, डॉक्टर मनोज देशमणि अधीक्षक सीएचसी सांडा ,डॉक्टर कमलेश कुमारी निर्वाचित हुए । डॉक्टर आनंद मित्रा को 101मत, डॉक्टर मनोज देशमन को 90मत, डॉक्टर आर एस यादव को 82मत, डाक्टर अरविंद बाजपाई को 66मत मिले। जिसमे डॉक्टर आनंद मित्रा, डॉक्टर मनोज देशमन, विजई घोषित किए गए, तथा डॉक्टर कमलेश कुमारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गई।
सचिव पद हेतु कुल 171मत पड़े जिसमे डॉक्टर धीरज कुमार मिश्रा अधीक्षक सीएचसी गोंडलामऊ को 89मत मिले तथा डॉक्टर इमरान अली खान अधीक्षक सीएचसी महोली को 82मत मिले जिसमे डॉक्टर धीरज मिश्रा 7मतो से विजई घोषित किए गए।
वित्त सचिव पद हेतु कुल 171मत पड़े जिसमे अधीक्षक डॉक्टर अनंत मिश्रा सीएचसी तंबौर को 89तथा डॉक्टर संजय श्रीवास्तव अधीक्षक सीएचसी पिसावा को 82मत मिले जिसमे डॉक्टर अनन्त मिश्र को 7मतो से विजई घोषित किए गए।
सदस्य केन्द्रीय कार्यकारणी पद हेतु कुल 171मत पड़े जिसमे डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव चिकित्सा अधिकारी सीएचसी कसमंडा को 87 मत मिले वा डॉक्टर मनीष गुप्ता अधीक्षक सीएचसी एलिया को 84मत मिले डॉक्टर प्रदीप श्रीवास्तव को 3मतो से विजई घोषित किए गए। संपादक पद हेतु कुल 171मत पड़े जिसमे से डॉक्टर कमलेश कुमार चिकित्सा अधिकारी मछरेटा को 91मत मिले, डॉक्टर अमित कपूर चिकित्सा अधिकारी सीएचसी कसमंडा को 80मत मिले डॉक्टर कमलेश कुमार को 11मत से विजई घोषित किया गया।

समस्त चुनाव प्रक्रिया डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह जिला चुनाव अधिकारी , डॉक्टर डी के सिंह रिटर्निंग चुनाव अधिकारी वा केंद्रीय चुनाव
प्रेच्छक डॉक्टर मोहित कुमार द्वारा संपन्न कराया गया। मतदान की प्रक्रिया पीएमएस भवन जिला पुरुष चिकित्सालय सीतापुर में संपन्न हुई। निर्वाचन के समय पीएमएस जिला पुरुष चिकित्सालय सीतापुर में डॉक्टर मधु गैरोला मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर डॉक्टर अनिल कुमार अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष चिकित्सालय सीतापुर, डॉक्टर सुषमा कर्नवाल मुख्य चिकित्सा अधीछका जिला महिला चिकित्सालय सीतापुर समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारियों ने मौजूद रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें