नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस हो हार का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया गया है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
As desired by the Congress President I have sent my resignation … pic.twitter.com/Xq2Ne1SyjJ
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) March 16, 2022
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। सोनिया गांधी ने पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा था। बता दें कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद से सिद्धू विवादों में रहे। उनका कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी विवाद रहा।
पंजाब में कांग्रेस की शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से कल इस्तीफा मांगा। पार्टी के फायर ब्रांड नेता आठ माह तक भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाए। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सोनिया को पंजाब में सिद्धू माडल रास नहीं आया।