28 C
Lucknow
Sunday, February 16, 2025

लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए राहुल गांधी लखनऊ रवाना, यूपी सरकार ने दी इजाजत

लखनऊ। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल भाजपा सरकार को घेरने में जुट गए है। कांग्रेस नेता लगातार लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश कर रहे है। राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लखीमपुर जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से लखनऊ को रवाना हो गए हैं। वहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है।

हालांकि यूपी सरकार ने राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत नहीं दी थी। लेकिन राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं की जिद के आगें राहुल गांधी को यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। राज्य सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा तान अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है।

लखीमपुर जाने से रोके जाने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि धारा 144 में 5 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकते। उससे कम लोग जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कल भी मुझे गलत तरीके से रोका गया था। हम लोग पीड़ित परिवार तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। आखिर ऐसी क्या बात है जिसे राज्य सरकार छुपाना चाहती है? ऐसा क्या है जिससे किसी को बचाना चाहती है।

 

 

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें