मुंबई। ऋचा चड्ढा अली फजल से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। सोशल मीडिया पर सितंबर 2022 में शादी करने की जानकारी वायरल हो रही है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं।
ऋचा चड्ढा और अली फजल की दोस्ती पहली बार सन 2012 में आई फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। 7 वर्षों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अली फजल ने ऋचा चड्ढा को 2019 में प्रपोज किया और अब 2022 में दोनों शादी करने वाले हैं।
हालांकि पहले वे 2020 में शादी करने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के कारण उन्होंने इसे टाल दिया था। अब खबर आई है कि दोनों इस वर्ष सितंबर के अंत में शादी कर लेंगे। इसके पहले ऋचा चड्डा ने शादी की डेट आगे बढ़ने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी।
उन्होंने कहा था कि जब भी हम शादी के बारे में सोचते, कोरोना का एक नया वैरियंट आ जाता था। हमने 2020 में कई चीजों को बुक कर लिया था लेकिन तभी पहली लहर आई। इसके बाद लॉकडाउन हुआ और फिर सब चीज रुक गई। पिछले वर्ष फरवरी में हमने फिर शादी की बात शुरू की और दूसरी लहर आ गई जोकि बहुत दुख की बात है।