28 C
Lucknow
Sunday, January 19, 2025

SC के आदेश के बावजूद अखिलेश की पुलिस गायत्री को पकड़ नहीं पाई- अमित शाह

लखनऊ ,एंजेसी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसके तहत सभी राजनैतिक दल सातवें और अंतिम चरणों के चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार 5 मार्च को सूबे के अम्बेडकरनगर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है:

यूपी में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।इस बार उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने के लिए वोट कीजिएगा 5सालसेयूपीमेंअखिलेशशासनकरहैं लेकिन वो बोल रहे है यहां अच्छे दिन नहीं आए। यूपी में न सस्ती दवा मिलती है, न युवा को रोजगार मिलता है और न मांबहन को सुरक्षा, लेकिन अखिलेश बोलते हैं ‘काम बोलता है’। सपा की सरकार ने यूपी को हत्या के मामले में नंबर-1 बना दिया, हर दिन यहां 23 रेप होते हैं अखिलेश के काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं:

सपा की सरकार ने यूपी को हत्या के मामले में नंबर-1 बना दिया, हर दिन यहां 23 रेप होते हैं। बुंदेलखंड की एक बेटी ने अखिलेश के चहेते गायत्री प्रजापति रेप का आरोप लगाया। लेकिन थानों ने FIR तक दर्ज नहीं की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अखिलेश की पुलिस गायत्री को पकड़ नहीं पाई। अखिलेश रेप के आरोपी प्रजापति के पक्ष में वोट मांगने के लिए जनता के बीच भी गए।

11 तारीख को जब अखिलेश सरकार खत्म होगी और भाजपा सरकार बनेगी, तब यूपी में अच्छे दिन आएंगे। यूपी समस्याओं का समंदर है,इसका समाधान करने के लिए कलेजा चाहिए। अखिलेश जी के पास वो कलेजा नहीं है, भाजपा की सरकार ये काम कर सकती है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें