28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

देश में मिले कोविड-19 के 6 हजार नए केस, ओमिक्रोन संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 578

नई दिल्ली। देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब कुल नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 578 हो गई है। यह 19 प्रदेशों में फैल चुका है। वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,531 नए मामले सामने आए है। और 7,141 लोग डिस्चार्ज हुए है। वहीं ओमिक्रोन अब तक 19 राज्य-केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। ओमिक्रोन संक्रमितों के मामले में दिल्ली ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली में अब सबसे अधिक 142 मामले हो गए हैं। वहीं महाराष्ट्र 141 संक्रमितों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इसके अलावा गुजरात में 49, तेलंगाना में 44, केरल में 57, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 38, राजस्थान में 43, हरियाणा में 10, मध्यप्रदेश में 9, ओडिशा में 8, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में 3-3, उत्तर प्रदेश में 2, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल में 1-1 ओमिक्रॉन के केस हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल संक्रमित मामलों में से अब तक 3,42,37,495 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 75,841 हैं। रिकवरी दर बढ़कर 98.40 प्रतिशत हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण के खिलाफ लगातार लड़ाई जारी है। जिसके लिए जगह-जगह पर कैंप लगाकर लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की 29 लाख डोज लोगों को दी गई है। इसके साथ ही कोविड वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,41,70,25,654 पर पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 7,52,935 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 67,29,36,621 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें