28 C
Lucknow
Sunday, February 9, 2025

SP की तीसरी लिस्ट, चुनावी दंगल में मुलायम की छोटी बहू 



लखनऊ,
NOI:कांग्रेस से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी (एसपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की है। 3 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं और 37 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ेंगी। बीजेपी की ओर से यहां रीता बहुगुणा जोशी उम्मीदवार हैं। यह सीट कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन रीता के बीजेपी में जाने के बाद समीकरण बदल चुका है।

एसपी ने 191 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की थी। दूसरी लिस्ट में 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। तीसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही समाजवादी पार्टी ने 403 विधानसभा सीटों में से अब कुल 246 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र से गुफरान अहमद के स्थान पर अब्दुल शहनवाज खान को टिकट दिया गया है। लखीमपुरखीरी के विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के प्रत्याशी राम शरण के स्थान पर अब मीरा बानो को उतारा गया है। फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज सीट पर अमित कुमार कठेरिया से टिकट वापस लेकर पार्टी ने सुरभी पर भरोसा जताया है।


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने रविवार शाम को गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया था। समाजवादी पार्टी के यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें