लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र एक दिन का शुरू हो रहा है। इससे पहले परिसर में सपा और कांग्रेस विधायकों ने महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथ में सिलेंडर का पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
एक दिन के विधानसभा सत्र में 15 विधेयक पर बहस के साथ संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। जबकि अन्य कई विधेयक पर भी चर्चा के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्वाचन की कार्यवाही होगी। सदन की कार्यवाही से पहले ही सोमवार को समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस के नेता इस विशेष सत्र का विरोध कर रहे हैं। विधान भवन को तगड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।
बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े विविध पहलुओं पर विशेष चर्चा होगी। इस विशेष अवसर पर योगी सरकार कुछ खास राजनीतिज्ञों को आमंत्रित करने की तैयारी कर रही है। रविवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इस विशेष सत्र को बुलाने संबंधी संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच योगी सरकार अमृत महोत्सव को भी अहमियत दे रही है।
•बर्बाद फसलों के मुआवजे पर चर्चा नहीं
•गन्ने के दाम पर, भुगतान पर चर्चा नहीं
•रोजगार पर चर्चा नहीं
•महंगाई पर चर्चा नहीं
•कानून-व्यवस्था पर चर्चा नहींभाजपा – सपा के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव महत्वपूर्ण है, उप्र के जमीनी मुद्दे नहीं।
हम किसान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। pic.twitter.com/TJLIHO0uCx
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) October 18, 2021
विशेष सत्र का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस विशेष संयुक्त सत्र में विधानसभा व विधान परिषद सदस्य शामिल होंगे। पहले यह सत्र गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को कराने की तैयारी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह निर्णय नहीं हो सका था।
अन्नदाताओं का अपमान बंद करो
गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करोअत्याचार को शह देने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ हमारी जंग जारी है। विधान भवन पर धरना। #ModiSackAjayMishra pic.twitter.com/C1fYef0vqX
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) October 18, 2021
इस दौरान अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार सिर्फ 2 महीने के लिए बची है और इनको उपाध्यक्ष का चुनाव कराना है। सरकार लखीमपुर में किसानों की निर्मम हत्या से क्यों भाग रही है?
हज़ार का सिलेंडर आज जनता को महँगा पड़ रहा है… बाइस के चुनाव में भाजपा को महँगा पड़ेगा। #भाजपा_ख़त्म pic.twitter.com/wjvUK0kank
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 18, 2021
अखिलेश यादव में ट्वीट करते हुए लिखा कि हजार का सिलेंडर आज जनता को महँगा पड़ रहा है३ बाइस के चुनाव में भाजपा को महँगा पड़ेगा।