28 C
Lucknow
Saturday, February 8, 2025

भाजपा सरकार ने जनता को कराया दिक्कत, किल्लत और जिल्लद का सामना: अखिलेश यादव 

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली विजय रथ यात्रा के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। भाजपा ने जनता को सिर्फ दिक्कत, जिल्लत और किल्लत दी है। योगी सरकार कहती है कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी केवल झूठ बोलना जानते है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ अमेठी और रायबरेली समेत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन करेगी। साथ ही कहा कि कांग्रेस और सपा सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिये लोकसभा की सीटें छोड़ते आए है लेकिन यह विधानसभा का चुनाव है जिसे सपा हमेशा से पूरी ताकत से लड़ती आयी है और यहां पर सपा को बड़ी जीत मिली है।

अखिलेश से प्रसपा के साथ गठबंधन को लेकर पूछे जाने पर कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार तभी गठबंधन की घोषणा की जब सीटों पर चर्चा हो गयी। जब कौन कैसी सीट पायेगा, यह बात होने के बाद ही गठबंधन का ऐलान किया गया। उनकी कोशिश क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की रही है और उसी कडी में प्रसपा को साथ लेने का फैसला लिया गया। उनको भी गठबंधन में जगह दी है। उनका भी क्षेत्रीय दल है। उनको भी साथ लेकर चलेंगे। जिस जिस दल का जिन क्षेत्रों में प्रभाव है, वहां उनको उसी हिसाब से सीटें दी जायेंगी।

उन्होंने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार आने पर पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को भी मानदेय देने की घोषणा की जायेगी। जनप्रतिनिधि रह चुके वे लोग भी सम्मान के हकदार हैं। पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय देने की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने की थी। जनता को सपा के घोषणा पत्र का इंतजार करना चाहिये जिसमें वह बेरोजगारों के लिए भत्ता और रोजगार के अवसर पैदा करने की बात करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से बड़ा झूठ कोई पार्टी नहीं बोल सकती। हमारे नौजवान जानते होंगे कि कहीं नौकरी नहीं है, परीक्षा रद्द हो जाएगी और अगर आपकी तैयारी अच्छी होगी तो हो सकता है कि पेपर लीक हो जाए।भाजपा कोई परीक्षा पूरी नहीं कर पाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में माफियाओं की सूची जारी करनी चाहिए कि कितने माफिया हैं और वो किसी पार्टी में हैं। माफियाओं को भाजपा ने बढ़ाया है। क्या केंद्रीय राज्य मंत्री बर्ख़ास्त होंगे जिनके परिवार के लोगों पर उंगली उठी है कि उन्होंने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

 

 

 

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें