लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार आ आज आखिरी दिन है। पार्टी के नेता जोर शोर के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे है और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौरा तेजी से चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मैनपुरी की करहल विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव पर जमकर तंज कसा। सीएम ने कहा कि शिवपाल यादव की जो दुगर्ति है, वह देखकर दुःख होता है। वह कभी नेताजी के खास सिपाही सलाहकर थे, लेकिन कल उन्हें बैठने का हत्था मिला, वह मुंह लटकाए खड़े थे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान करहल से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां की जनता भाजपा को जीताने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने नामांकन के समय कहा था कि वह यहां अब जीत का सर्टिफिकेट लेने आऊंगा लेकिन यहां की स्थिति देखकर उन्हें दोबारा आना पड़ा। उनकी स्थिति आसमान से टपके और खजूर पर अटके वाली हो गई है।
करहल से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की गाड़ी पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुंडे हमला करके कायराना पूर्ण घटनाएं कर रहे हैं, उन्हें बता दूं, ऐसे ही पश्चिमी यूपी में कांधला और कैराना में भी ऐसी हरकतें करते थे, लेकिन उन्हें गले मे तख्ती लटकाकर मजबूर कर दिया गया।
बता दें कि मैनपुरी जिले की चार सीट में से एक करहल विधानसभा की सीट इन दिनों खूब सुर्खियों में है। इस सीट से एक तरफ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं तो वही दूसरी तरफ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है।