लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है। प्रियंका ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
कांग्रेस ने पूरे 5 साल अपने संगठन के बल पर भाजपा की महंगाई और लूट की नीतियों के खिलाफ संघर्ष किया है।
कांग्रेस पार्टी संगठन के बल पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
लक्ष्य 2022
पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन, बुलंदशहर pic.twitter.com/kQDazAqp0h— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 14, 2021
प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बुलंदशहर में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन-लक्ष्य 2022 में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई लोगों ने मुझसे कहा कि कुछ भी करिए इस बार गठबंधन मत करिए। मैं आप लोगों को आश्वासन देना चाहती हूं हम सारी सीटों पर लड़ेंगे, अपने दम पर लड़ेंगे। हमने इसका प्लान भी तैयार कर लिया है।
उन्होंने पेट्रोल-डीजल को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा कहा कि 70 साल लगे पेट्रोल की कीमत 70 रूपये तक आने में और सिर्फ 7 सालों में पेट्रोल का दाम 100 रूपये हो गए। GST और कोरोना की वजह से छोटे-छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। साथ ही कहा मैं पूछना चाहती हूं कि BJP की सरकार SP-BSP पर आक्रमण क्यों नहीं करतें? हमारी आस्था, देशभक्ती और हमारी नेताओं पर तरह-तरह के आक्रमण करते हैं लेकिन SP-BSP पर आक्रमण नहीं करते हैं क्योंकि वे लड़ नहीं रहे हैं वो जानते हैं कि असली लड़ाई UP में सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है।