28 C
Lucknow
Tuesday, February 18, 2025

UP: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, बेटे राजवीर सिंह ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा तट पर बासी घाट पर आज अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुखाग्नि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर में लिखा कि रामभक्ति में तज दिया, अपने सिर का ताज। राम शरण की ओर चले, परम रामभक्त आज।। दिवंगत पुण्यात्मा को शत-शत नमन…

अंतिम संस्कार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए।

कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 21 पुरोहितों की टोली ने कराया। इससे पहले गंगा किनारे बनी चिता पर कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रखे जाने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, मंत्री स्मृति ईरानी, उमा भारती और डिप्टी सीएम केशव मौर्य समेत तमाम हस्तियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम सलामी दी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें