28 C
Lucknow
Friday, January 17, 2025

यूपी में आज शाम थम जाएगा तीसरे चरण का प्रचार, 59 सीटों पर रविवार को मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तीसरे चरण का प्रचार आज शाम यानि शुक्रवार को थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में 59 सीटों में से 49 सीटें भाजपा ने जीतीं थीं और सपा-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीट मिली थी। वहीं इस बार सपा के लिए चुनौती अपने गढ़ को दोबारा पाने की है वहीं भाजपा के लिए चुनौती अपना पिछला रिकार्ड दोहराने की है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होना है। यहां शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरय्या, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होना है।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। इस चरण का मतदान 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसमें 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें