28 C
Lucknow
Saturday, January 18, 2025

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को उनके घर पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने आडवाणी को गुलदस्ता भेंट किया।

पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि आदरणीय आडवाणी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में उनके कई प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा। उन्हें उनकी विद्वतापूर्ण गतिविधियों और समृद्ध बुद्धि के लिए भी व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अपने सतत संघर्ष से @BJP4India की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ।

लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आडवाणी आज 94 साल के साल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने बर्थडे केक भी काटा। बता दें कि पीएम मोदी हर साल आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने घर जाते हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें