28 C
Lucknow
Thursday, February 20, 2025

यूपी विस चुनावः रीता बहुगुणा जोशी ने कहा, बेटे को टिकट नहीं देगी बीजेपी

बहुगुणा जोशी का चुनावी राजनीति से संन्यास का ऐलान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में कैंट विधानसभा सीट को लेकर मचे घमासान के बीच रीता बहुगुणा जोशी का बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने साफ कर दिया है कि बेटे मयंक जोशी को भाजपा विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बेटे मयंक जोशी को टिकट देने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा कि वह खुद भी अब चुनावी राजनीति से संन्यास ले रही हैं। बहुगुणा जोशी ने कहा कि साल 2024 में सांसद का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी।

भाजपा सांसद ने बेटे मयंका को लेकर कहा कि मयंक खुद समझदार हैं और वह अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं। मयंक जो चाहें वह फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मयंक पिछले 12 साल से राजनीति में सक्रियता के साथ काम कर रहे थे। मयंक अगर खुद इंतजार कर सकते हैं तो ठीक है, नहीं तो वह जो भी फैसला लेना चाहें। उसके लिए स्वतंत्र हैं।
उन्होंने कहा भाजपा को उनके बेटे को साल 2019 के उपचुनाव में ही टिकट देना चाहिए था लेकिन साल 2022 में उन्हें टिकट का वादा किया गया था। अब साल 2024 में टिकट देने की बात कही जा रही है।

उन्होंने भाजपा छोड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी अगर प्रचार के लिए कहेगी तो उसके लिए कैंपेन भी करेंगी। बीजेपी छोड़कर जाने का उनका कोई इरादा नहीं है। रीता बहुगुणा जोशी इस समय दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ कैंट से पार्टी उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान होने के बाद ही वह लखनऊ वापस लौटेंगी।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें