28 C
Lucknow
Wednesday, February 19, 2025

पुरस्कार वितरण के साथ प्रान्तीय गणित-विज्ञान मेला व संस्कृति महोत्सव हुआ सम्पन्न,मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान

 

सीतापुर-अनूप पाण्डेय/NOI-उत्तरप्रदेश के सीतापुर में विद्या भारती द्वारा आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, सीतापुर में आयोजित प्रान्तीय गणित-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव समारोह आज पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। समापन सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह चैहान सदस्य, विधान परिषद द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। नगर पालिका सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने विशिष्ट अतिथि के रुप मेें समारोह को सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने इस समारोह का वृत्त निवेदन प्रस्तुत किया उन्होने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में अवध प्रान्त के 13 संकुलो से लगभग 976 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें संस्कृति बोध परियोजना की ओवर आॅल चैम्पियनशिप अम्बेडकरनगर को प्राप्त हुई।
आनन्दी देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, सीतापुर में आयोजित अवध प्रांत का त्रिदिवसीय प्रांतीय गणित विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव 2023 पुरस्कार वितरण के साथ आज सम्पन्न हो गया।

समापन सत्र का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह चैहान सदस्य, विधान परिषद द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। श्री पवन सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा अपने वकतव्य ये प्रतिभागी भारत का उज्जवल भविष्य है। इनके कन्धों पर देश निर्माण की जिम्मेदारी है। विद्या भारती के छात्र आज चन्द्रयान अभियान में वैज्ञानिक के रुप में जुडे़ हुए हैं। यह विद्या भारती सहित हम सबके के लिए गौरव का विषय है। नगर पालिका सीतापुर की अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने विशिष्ट अतिथि के रुप मेें समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्या भारती के विद्यालयों मे शिक्षा और संस्कारो का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। यहाँ के अनुशासन को देखकर अभिभूत हूँ। समारोह को सम्बोधित करते हुए भारतीय शिक्षा समिति उ0प्र0 के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह ने बताया कि इस समारोह में भैया-बहनों की प्रतियोगिताएं प्रायः चार वर्गों ( शिशु वर्ग,बाल वर्ग, किशोर वर्ग तथा तरुण वर्ग) में आयोजित की गईं। प्रथम दिन गणित प्रश्नमंच, विज्ञान प्रश्नमंच, सांस्कृतिक प्रश्नमंच, पत्र-प्रस्तुति, कथा-कथन तथा आशुभाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दूसरे दिन गणित मॉडल संयोजन , गणित प्रयोग, गणित प्रदर्श विज्ञान मॉडल संयोजन , विज्ञान प्रयोग, विज्ञान प्रदर्श , आचार्य पत्र प्रस्तुति, मूर्ति कला, तथा लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त प्रतिभागियों को अब दिनांक 12 13ए 14 अक्टूबर 2023 को सुल्तानपुर में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता करनी है। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने बताया कि 15 सितम्बर 2023 की पूर्वाह्न से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में गणित, विज्ञान, तथा संस्कृति बोध परियोजना के अन्तर्गत अवध प्रांत के 13 संकुलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों ने प्रतिभाग किया है। इस आयोजन में अवध प्रांत के 537 भैया और 279 बहनों ने प्रतिभागिता की है। समारोह में अवध प्रांत के 60 आचार्य, 28 आचार्या बहनें और 8 प्रधानाचार्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे। इसमें विभिन्न व्यवस्थाओं के अन्तर्गत 64 आचार्य/कर्मचारी, भैयाओं ने भी अपना योगदान किया। और समारोह में कुल उपस्थिति 976 रही।
सुरेश कुमार सिंह सम्भाग निरीक्षक, सीतापुर ने बताया कि समारोह के तीसरे दिन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया ।
समारोह के अन्त में संस्कृति बोध परियोजना में लखीमपुर संकुल, गणित प्रतियोगिता में लखीमपुर संकुल, वैदिक गणित प्रतियोगिताओं में अम्बेडकरनगर संकुल तथा विज्ञान प्रतियोगिताओं में अम्बडेकरनगर संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त करके शील्ड प्राप्त की।

समारोह को सफल बनाने में सुरेश सिंह संभाग निरीक्षक- सीतापुर, अवरीश संभाग निरीक्षक- साकेत, उत्तम जी प्रान्त प्रमुख संस्कृति बोध परियोजना, संतोष कुमार सिंह – प्रांतीय संयोजक (विज्ञान) नीरज कुमार शुक्ल- प्रांतीय संयोजक वैदिक गणित तथा सुनील कुमार सिंह – प्रांतीय संयोजक (संस्कृति बोध परियोजना) सहित इस आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों तथा समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से आए हुए 53 शिक्षाविदों और कलाकारों का निर्णायकों के रूप में हमें योगदान प्राप्त हुआ है।
समारोह में विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र अग्निहोत्री, प्रबंधक श्रीराम रस्तोगी, उपाध्यक्ष भँवर सिंह सहित विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्या बहनें, कर्मचारीगण और व्यवस्था में लगे छात्रों ने चार दिन तक अनवरत परिश्रम करके कार्यक्रम को सफल बनाया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें