28 C
Lucknow
Saturday, May 10, 2025

अपने चेहरे को ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला की मौत..

face-transplant_57cfe5372586dनई दिल्ली : अपने चेहरे को ट्रांसप्लांट कराने वाली महिला की मौत हो गई। मृतक महिला विश्व की ऐसी पहली महिला थी, जिसने फेस ट्रांसप्लांट कराया था। इस महिला का नाम इसाबेल डिनाॅयर बताया गया है और यह फ्रांस की रहने वाली थी। महिला की मौत की पुष्टि फ्रेंच अस्पताल के अधिकारियों ने की है। उसकी मौत लंबी बीमारी से हुई।

बताया गया है कि महिला की मौत तो अप्रैल माह में ही हो गई थी, लेकिन जानकारी 6 सितंबर को सार्वजनिक की गई। इसके पीछे विशेष कारण तो नहीं बताया गया है, लेकिन बताया जाता है कि महिला ने अपनी मौत के पहले यह कहा था कि उसकी मृत्यु की जानकारी किसी को एक दम न दी जाये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के कुत्ते ने उसके मुंह को बुरी तरह से नोंच दिया था और इसके बाद ही उसने अपना चेहरा ट्रांसप्लांट कराने का निर्णय लिया। उसकी इस इच्छा को सर्जन जिया मिशेल डबर्नार्ड और प्रोफेसर डेवाशले की टीम ने समझा तथा आखिरकार आॅपरेशन करने का निर्णय लिया।

इनकी टीम को सफलता भी मिल गई और अंततः महिला का चेहरा ट्रांसप्लांट कर दिया गया। बताया गया है कि मृतक महिला का चेहरा ट्रांसप्लांट करने के लिये चिकित्सकों को करीब 15 घंटे का आॅपरेशन करना पड़ा था।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें