28 C
Lucknow
Thursday, October 24, 2024

अल्जाइमर रोग से जूझ रहे वेटरन अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट ने दुनिया को हमेशा के लिए कहा अलविदा

एजेंसी | वेटरन अमेरिकी सिंगर टोनी बेनेट का 96 की उम्र में निधन हो गया है। जैज और पॉप के लिए फेमस सिंगर को वर्ष 2016 में अल्जाइमर रोग का पता चला था। बेनेट ने ट्विटर पर लिखा था, ‘जीवन एक उपहार है-अल्जाइमर के साथ भी।’ वहीं, लंबे समय तक इस बीमारी से जुझने के बाद अपने जन्मदिन से केवल दो सप्ताह पहले टोनी ने अंतिम सांस लेकर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

सदाबहार स्टाइलिस्ट टोनी बेनेट की क्लासिक अमेरिकी गानों के प्रति समर्पण ने उनके करियर को उड़ान दी, और उन्होंने दशकों तक इंडस्ट्री की शोभा बढ़ाए रखी। प्रचारक सिल्विया वेनर ने प्रेस से बेनेट के निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने अपने होमटाउन न्यूयॉर्क में अंतिम सांस ली। इसका कोई विशेष कारण नहीं था, लेकिन बेनेट को 2016 में अल्जाइमर रोग का पता चला था।

20वीं सदी के मध्य के महान सैलून सिंगर्स में से अंतिम, बेनेट अक्सर कहा करते थे कि उनकी आजीवन महत्वाकांक्षा हिट रिकॉर्ड के बजाय एक हिट कैटलॉग बनाने की थी। उन्होंने 70 से अधिक एल्बम जारी किए, जिसके लिए उन्होंने 19 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही उन्हें वर्ष 2001 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

सिंगर ने दुनियाभर में 50 मिलियन से अधिक रिकॉर्ड बेचे थे, यह उपलब्धि उस युग में बहुत कम लोगों ने हासिल की थी। उनका सबसे प्रसिद्ध गाना 1962 का हिट ‘आई लेफ्ट माई हार्ट इन सैन फ्रांसिस्को’ था। गायक पॉप, बिग बैंड और जैज के जॉनर में काफी एक्टिव थे। बढ़ती उम्र के बावजूद भी टोनी ने वर्ष 2014 में ‘चीक टू चीक’ टाइटल के जैज एल्बम में लेडी गागा जैसे कलाकारों के साथ काम किया। देखते ही देखते यह एल्बम अमेरिका में नंबर 1 बन गया। बेनेट ने वर्ष 2016 के एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मुझे दर्शकों का मनोरंजन करने में मजा आता है, जिससे वे अपनी समस्याओं को भूल सकें।’ वहीं, इस वेटरन सिंगर के निधन से इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। फैंस समेत सितारे भी बेनेट को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें