28 C
Lucknow
Wednesday, October 23, 2024

झारखंड में हुआ बड़ा हादसा, कुएं में गिरे बछड़े का रेस्क्यू करने गए 6 लोगों की हुई मौत

एजेंसी | झारखंड के रांची में स्थित पिस्का गांव में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल गाय का बछड़ा यहां कुएं में गिर गया था। इस बात कीसूचना जब लोगों को लगी तो लोगों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बछड़े को बचाने का प्रयास  शुरू किया। इस दौरान वहां कुए के पास की मिट्टी धंस गई और 6 लोग कुएं में गिर गई। इस घटना की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुएं में काफी मलबा जमा हो गया है। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। कुएं में काफी मलबा जमा होने के कारण एनडीआरएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनडीआरएफ की टीम ने 2 शवों को कल और आज 4 शवों को बरामद किया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि अभियान में मलबे के कारण ज्यादा समय लगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुएं में 5 लोगों की मरने की दुखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकलु परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें