28 C
Lucknow
Sunday, June 1, 2025

कश्मीर में आतंकवादियों ने किया पुलिस स्टेशन पर हमला..

kashmir-08-09-2016-1473311457_storyimageश्रीनगर| दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार सुबह एक पुलिस स्टेशन पर कुछ आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड और स्वचालित बंदूकों से पुलवामा पुलिस स्टेशन पर हमला बोला।

उन्होंने बताया, “आतंकवादियों के हमला करने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। फिलहाल हम आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

अधिकारी ने बताया, आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा गांव में क्षेत्रीय नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के ब्लॉक अध्यक्ष के आवासीय गार्ड से हथियार भी छीन लिया।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें