28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

देश के 26 जिला सहकारी बैंक होंगे बंद

14_04_2013-rbilogo1

वाराणसी – भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती ने कहा है कि देश के 26 ऐसे सहकारी बैंक हैं जो दो हजार करोड़ रुपये के घाटे में चल रहे हैं। इन बैंकों में 16 उत्तार प्रदेश के हैं। सहकारी बैंकों को घाटे से उबरने के लिए समय दिया गया था जिसकी अवधि अब पूरी होने वाली है। समय सीमा समाप्त होते ही इनके लाइसेंस रद होंगे और वे बंद हो जाएंगे।

वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को कैंट में ऋण वितरण समारोह के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि दो साल में देश के सभी लोगों को बैंकिंग से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए आरबीआइ द्वारा नए बैंक खोलने के लिए गाइड लाइन तैयार है। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों का विस्तार हो रहा है। इसके लिए आवेदन मांगा जा रहा है। मानक के अनुरूप आवेदन आने पर लाइसेंस दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति का बैंक खाता होना जरूरी है। चाहे वह धनवान हो या निर्धन। बैंक में खाता होने से कई लाभ हैं जिसमें छात्रवृत्तिा, मनरेगा की राशि, पेंशन या फिर अन्य मद से मिलने वाली राशि का भुगतान शामिल हैं। बताया कि जल्द ही रसोई गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी।

प्लास्टिक नोट पर रिसर्च

आरबीआइ प्लास्टिक नोट लाने पर विचार कर रहा है। हालांकि इसमें अभी कुछ विलंब है। पर्यावरण की दृष्टि से भी इसे देखा गया। इसे बाजार में लाया जा सकता है। इसकी लागत कागज के नोट से ज्यादा है। प्लास्टिक के नोट की लाइफ ज्यादा होगी। जाली नोट चलाने वालों पर भी कुछ हद तक अंकुश लगेगा।

चलन से बाहर होने पर बंद होंगे पचास पैसे

ऐसी जानकारी मिल रही है कि पचास पैसे का लेन-देन लोग बंद कर रहे हैं। यदि पचास पैसे का सिक्का चलन से बाहर हो रहा है तो इसे बंद करने पर विचार किया जाएगा।

बनारस में खुलेगा टाकिंग एटीएम

बनारस में जल्द ही टाकिंग एटीएम खोले जाएंगे। यह खासकर दृष्टिहीन लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि सामान्यजन भी इसका उपयोग कर सकते हैं। यूनियन बैंक ने हाल में ही 100वां टाकिंग एटीएम दिल्ली में खोला है। बैंक यहां भी टाकिंग एटीएम खोलने पर विचार कर रहा है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें