28 C
Lucknow
Sunday, May 18, 2025

6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे गृह मंत्री राजनाथ सिंह!

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण भी बुधवार को संपन्न हो चुका है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अन्य चरणों के प्रचार अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसी क्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं, अपने दौरे के चलते गृह मंत्री गुरुवार 16 फरवरी को 4 विधानसभाओं के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री राजनाथ सिंह 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह की पहली जनसभा:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के चलते राजनाथ सिंह गुरुवार को 4 विधानसभाओं के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान गृह मंत्री 4 विधानसभाओं में 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पहली जनसभा फर्रुखाबाद की अमृतपुर तहसील के रामलीला मैदान में 11.50 बजे आयोजित की गयी है।

राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की दूसरी जनसभा कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा में 12.55 बजे आयोजित की गयी है।

राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की तीसरी जनसभा कानपुर देहात के भोगनीपुर विधानसभा में 1.50 बजे आयोजित की गयी है।

राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की चौथी जनसभा उन्नाव की भगवंतनगर विधानसभा में 2.55 बजे आयोजित की गयी है।

राजनाथ सिंह की पांचवीं जनसभा:

गृह मंत्री राजनाथ सिंह की पांचवीं जनसभा कानपुर नगर के बाबू पुरवा में 4.35 बजे आयोजित की जाएगी।

राजनाथ सिंह की छठी जनसभा:

गृह मंत्री की दिन की आखिरी जनसभा कानपुर देहात के ही सीसामऊ विधानसभा में 5.45 बजे आयोजित की गयी है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें