28 C
Lucknow
Tuesday, May 6, 2025

विस चुनाव से पहले सपा को लगा बड़ा झटका, 4 MLC भाजपा में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है। सपा से बुधवार को बड़ा झटका लगा है। चार एमएलसी सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। एमएलसी नरेन्द्र भाटी, सीपी चंद्र, रविशंकर सिंह और रमा देवी निरंजन शामिल हैं।

रविशंकर सिंह, नरेंद्र भाटी, सी.पी. चंद और रमा निरंजन ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में भाजपा की सदस्यता ग्रहण ही। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने इस दौरान कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। इनके आने से भाजपा को ताकत मिली है। आप लोगों से उम्मीद है कि सपा में जो आपके मित्र हैं उनको आप भाजपा में लाएंगे।

रविशंकर सिंह बलिया के एमएलसी व पूर्व पीएम चंद्रशेखर के पोते है। वह पहले सपा में थे। पूर्व मंत्री गौतमबुद्ध नगर से विधायक रहे नरेंद्र भाटी, गोरखपुर के सपा एमएलसी सीपी चंद, झांसी से एमएलसी रमादेवी निरंजन भाजपा ने बीजेपी का दामन थामा। इस मौके पर निरंजन के पति भी पार्टी में शामिल हुए। मिली जानकारी के मुताबिक, 4 एमएमसी सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

 

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें