28 C
Lucknow
Thursday, May 29, 2025

लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने आजमगढ़ व रामपुर सीट से घोषित किए प्रत्याशी

लखनऊ। लोकसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने आजमगढ़ और रामपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को उतारा है। वहीं, रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा था। लेकिन वह चुनाव हार गए थ। शुक्रवार को निरहुआ ने अपनी दावेदारी के लिए ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था। गौरतलब है 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से दिनेश लाल यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ढाई लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। इससे पहले 2014 में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत यादव इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से चुनाव हारे थे।

बता दें कि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें