28 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

जेल अधीक्षक पर महिला कांस्टेबल ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप..

constable-molestation_02_09_2016मुंबई। एक महिला कांस्टेबल ने ठाणे सेंट्रल जेल के अधीक्षक हीरालाल जाधव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को जाधव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला कांस्टेबल की छह महीने पहले ठाणे सेंट्रल जेल में नियुक्ति हुई थी। वहां वह जाधव के आफिस में काम करती है। उसने जाधव से सरकारी कमरे दिलाने की मांग की।

इस पर जाधव ने फोन पर संपर्क करते रहने को कहा। महिला कांस्टेबल जब भी फोन करती, उसे केवल आश्वासन मिलता था। इसी दौरान उसने महिला कांस्टेबल को मैसेज भेजना शुरू कर दिया। 26 अगस्त को जाधव ने उसे कालवा ब्रिज सर्किल के नजदीक बुलाया और कार में साथ चलने को कहा।

मना करने पर जाधव ने उसका हाथ पकड़कर कार में बैठने को कहा। महिला कांस्टेबल हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली। उसके बाद उसने डीआइजी (जेल, दक्षिण क्षेत्र) स्वाति साठे से शिकायत की। दो दिनों तक कार्रवाई न होने पर उसने ठाणे नगर थाना में मामला दर्ज कराया।

 

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें