28 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

​रामपुर मथुरा में विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा क्षेत्र के विकलांग विधवा अंत्योदय पात्रों को वितरण किया कंबल !

 

सीतापुर  -अनूप पाण्डेय,त्रिभुवन वर्मा:NOI।
   उत्तरप्रदेश जनपद सीतापुर के   विकास खण्ड मुख्यालय रामपुर मथुरा में विधायक ज्ञान तिवारी द्वारा क्षेत्र के विकलांग विधवा अंत्योदय पात्रों को कंबल वितरण किए गए। भाजपा कार्यकर्ता अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि ग्राम पंचायत नहरवल , बरुई बरूआ , गोंडा देवरिया ,  रायसेन पुर , कलुआ पुर  के पात्र व्यक्तियों को कंबल दिए जा चुके हैं। शेष ग्राम पंचायतों के पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रतीराम ,   खंड विकास अधिकारी संजय कुमार , तहसीलदार ,  थानाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ,  सहायक विकास अधिकारी पंचायत दिलीप श्रीवास्तव , भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मौर्य , राम चंद्र दीक्षित ,  बृजेश शुक्ला ,  प्रमोद निषाद , विक्कू अवस्थी ,  कमल सिंह चौहान , चरण सिंह , केशवराम अवस्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें