28 C
Lucknow
Friday, March 14, 2025

अखिलेश ने इन तीन को दिया विधानसभा का टिकट

लखनऊ, NOI। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के तीन प्रत्याशियों की आज घोषणा की है। अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने आज तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की।
समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद के सोराव से सत्यवीर मुन्ना, गोंडा से सूरज सिंह, बलिया के बेलथरा रोड से गोरख पासवान को आज प्रत्याशी घोषित किया है। इन तीनों को प्रत्याशी घोषित करने के लिए आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से अलग से लिस्ट जारी की गई।
सपा की तेजी देख लगता है कि अब अखिलेश कोई काम पेंडिंग रखना नहीं चाहते। आज उन्होंने दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी कर दी है। इसमें महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी व राज्यसभा सांसद जया बच्चन का भी नाम है। जया बच्चन उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगी।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें