28 C
Lucknow
Wednesday, February 5, 2025

जिला अस्पताल में जिन्दा ही नही मुर्दो के साथ भी चल रहा दलाली का खेल

बहराइच,NOI:जिला अस्पताल बहराईच में फैले हुए दलालो की दलाली जीवित ही नही मृत (मुर्दो) लोगो के शवो के साथ भी जारी है। दलाल मुर्दे के परिजनो की गाढ़ी कमाई लूटने में लगे हुए है। एक मरीज के मरते ही मुर्दा लाश ले जाने के लिए मोल तोल का घिनौना खेल शुरू हो जाता है। अस्पताल में मुर्दा ले जाने के लिए न कोई नियम है न कानून है न ही कोई मुर्दा ढोने का रेट फिक्स किया गया है। मुर्दा ढोने वाले दलाल परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए मनमाने ढंग से वसूली करते है। सरकार की तरफ से नियुक्त किया गया एम्बुलेन्स वाहन चालक भी इस धंधे में पूरी तरह संलिप्त है। इसके चलते वाहन चालक की कार्यशैली को लेकर आये दिन विवाद होता है और इसकी शिकायते भी होती रहती है। लेकिन अस्पताल प्रशाशन के उच्च अधिकारियों के संरक्षण में मुर्दो के साथ कफ़न का घिनौना खेल जारी है।

Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें